Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘असली लूट तो PM ने लाल सिलेंडर को 1150 में बेचकर मचा रखी है’, लाल डायरी के बयान पर गहलोत का पलटवार

‘लाल डायरी’ को कांग्रेस की ‘लूट की दुकान’ का ताजा उत्पाद करार दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि असली लूट तो प्रधानमंत्री ने ‘लाल सिलेंडर’ को 1150 रुपये में बेचकर मचा रखी है। इसके साथ ही गहलोत ने दावा किया कि ऐसी कोई लाल डायरी मौजूद नहीं है और यह कपोलकल्पित है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को ‘लाल झंडा’ दिखाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को सीकर में एक आमसभा में राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा विधानसभा में ‘लाल डायरी’ का मुद्दा उठाने का जिक्र किया और कहा कि इसमें दर्ज ‘काले कारनामे’ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण बनेंगे। उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस का मतलब ही है लूट की दुकान, झूठ का बाजार। लूट की इस दुकान का सबसे ताजा उत्पाद है, राजस्थान की ‘लाल डायरी’।”

प्रधानमंत्री की रैली के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री आवास पर ‘लाभार्थी संवाद’ कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि ‘असली लूट’ मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘असली लूट तो आप (प्रधानमंत्री) ने ‘लाल सिलेंडर’ को 1150 रुपये में बेचकर मचा रखी है, लाल टमाटर 150 रुपये में बेचा जाता है, गुस्से में लोगों का चेहरा लाल हो गया है क्योंकि उनकी आय महंगाई के बोझ के कारण प्रभावित होती है … उन्हें राहत प्रदान करने के बारे में बात करनी चाहिए थी कि लोगों को कैसे राहत दी जाए।”

प्रधानमंत्री के पास प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी एजेंसियों के होने का जिक्र करते हुए गहलोत ने पूछा कि क्या उन्हें (प्रधानमंत्री) डायरी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल डायरी को लेकर जानबूझकर प्रचार किया गया और पूर्व मंत्री (राजेंद्र गुढ़ा) को ‘मोहरा’ बनाया गया। उन्होंने कहा,‘‘विधानसभा के अंदर (भाजपा विधायकों द्वारा) 50-60 डायरी लहराई गईं… कल मैंने सुना कि उन्हें संसद में भी लहराया गया था, तो क्या मोदी इतने घबरा गये हैं?’

सीएम ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने हाल ही में रैलियां कीं और राज्य सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि वे घबराकर कुछ भी बोल रहे हैं। गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। लाल डायरी का फिर जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि एक ऐसी डायरी को लेकर राजनीति हो रही है जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है।

महिला अत्याचार को लेकर विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरने पर बर्खास्त किए जाने के एक दिन बाद गुढ़ा ने सोमवार को विधानसभा में एक लाल डायरी लहराई थी। बाद में गुढ़ा ने पत्रकारों के सामने दावा किया कि इस लाल डायरी में ‘दो नंबर का लेनदेन’ दर्ज है और इसमें मुख्यमंत्री का भी नाम लिखा हुआ है।

गुढ़ा ने दावा किया कि गहलोत के कहने पर उन्होंने 2020 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और अन्य विधायकों के बगावत के कारण राजनीतिक संकट के दौरान कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के आवास पर आयकर छापे के दौरान लाल डायरी हासिल की थी। मुख्यमंत्री ने मणिपुर हिंसा को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ से भी ज्यादा वीभत्स थी और वीडियो सामने आने के बाद जब उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप किया तो प्रधानमंत्री को मीडिया के सामने आना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.