Breaking News in Hindi

अहिंसा रन और रन फॉर डेमोक्रेसी आयोजित, अधिक से अधिक मतदान का दिया संदेश

जबलपुर। रविवार को शहर में जीतो अहिंसा रन और रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया गया। इसमें लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान बढ़ाने का आह्वान किया गया। जीताे अहिंसा रन की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे कमानिया गेट से शुरू हुई। जबलपुर के अलावा यह रेस देश के 56 शहरों और 26 देशों में एक साथ शुरू की गई।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन जीतो द्वारा आयोजित यह रन जबलपुर में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस फन रन ने 3 किलोमीटर की दूरी तय की। जो कि मानिया गेट से शुरू होकर तुलाराम चौक, करमचंद चौक ,राजीव गांधी चौक, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक होते हुए वापस कमानिया गेट पर समाप्त हुई। इस दौड़ के मार्ग में विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत के आयोजन किए गए।

कलाकारों ने दी प्रस्तुति

 

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अहिंसा रन को गिनीज बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ था जिसका सर्टिफिकेट जबलपुर में प्रदान किया गया था। रन के मार्ग पर जबलपुर के गौरव मृदुल घोष, सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक सत्यम तिवारी ,गरुड़ बैंड, विशाल बैंड, राजकुमार बैंड, धमाल, नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत और भारतीय पारंपरिक डांस का प्रदर्शन किया गया। साथ ही जुंबा कलाकारों ने भी प्रस्‍तुति दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...