Breaking News in Hindi

आंगनबाड़ी में 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, दसवीं पास करें आवेदन, जानें सभी डिटेल्स

सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए सुनहरा अवसर है। गुजरात में, महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती कर रहा है।आंगनबाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10 वीं पास होना जरूरी है।

बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और 30 नवंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 10,400 आंगनबाड़ी और हेल्पर पदों पर बहाली की जाएगी। Anganwadi Bharti पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले इन निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तिथि – 8 नवंबर

आवेदन की अंतिम तिथि – 30 नवंबर

आंगनबाड़ी में योग्यता

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए और आवश्यक आयु सीमा के भीतर होना चाहिए। उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक और 33 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों में आयु छूट लागू है।

भरे जाने वाले पदों की सूची

10,400 आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर पदों के लिए भर्ती की घोषणा की। इनमें से 3421 आंगनबाड़ी कर्मचारियों और 6979 आंगनबाड़ी हेल्पर हैं।

आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए 3421 पद

आंगनबाडी हेल्पर के पद 6979

कुल 10400 स्थान

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....