Breaking News in Hindi

आइआइए ने छह श्रेणियों में शहर के सर्वश्रेष्ठ के 12 आर्किटेक्टों को पुररस्‍कृत क‍िया

 भोपाल। द इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आर्किटेक्ट्स, भोपाल सेंटर (आइआइए) द्वारा शहर के सर्वश्रेष्ठ आर्किटेक्ट्स को आर्किटेक्चर फील्ड में उनके कार्य और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एक होटल में पुरस्कार समारोह का आयोजन आइआइए, भोपाल सेंटर के चेयरमैन आर्किटेक्ट अक्षय सेलुकर के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर डिजाइन टाक और ”डिज़ाइन एप्रिसिएशन नाइट”का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रत्येक सदस्य ने आर्किटेक्चर उत्कृष्टता का जश्न मनाया। इस अवार्ड सेरेमनी की जूरी पैनल में प्रख्यात आर्किटेक्ट और विशेषज्ञ शामिल थे, जिन्होंने प्रत्येक पुरस्कार नामांकन को उनकी योग्यता और प्रभाव के आधार पर पूर्व-निर्धारित किया था।जूरी द्वारा समीक्षा के बाद आर्किटेक्ट को चुना गया और उनकी केटेगरी में उन्हें सम्मानित किया गया। बेस्ट आर्किटेक्चरल रिसर्च वर्क के लिए भी दो पुरस्कार दिए गए।

विभिन्न केटेगरी में मिले अवार्ड

अक्षय जैन, अपूर्व कुमार गुप्ता, विभा श्रीवास्तव, ईशान अहलूवालिया और कमलरूप सिंह मान को बेस्ट रेसीडेंशियल डिजाइन अवार्ड से नवाजा गया। एसएम हुसैन, शैलेंद्र शर्मा और एसएम वसीम को बेस्ट हास्पिटेलिटी डिजाइन अवार्ड दिया गया। वहीं, मनोज चौबे और विभा श्रीवास्तव को बेस्ट हेल्थकेयर एंड मेडिकल डिजाइन अवार्ड और बेस्ट आर्किटेक्चरल रिसर्च वर्क अवार्ड शिखा पाटीदार को दिया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अर्किटेक्ट बीवी यादम को प्रदान किया गया।

आइआइए अध्यक्ष अक्षय सेलुकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हए सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और आर्किटेक्चर के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आइआइए पुरस्कारों ने इस क्षेत्र में किए कार्यों को प्रोत्साहन और प्रेरणा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....