Breaking News in Hindi

आखिर एक हफ्ते बाद दंपत्ति को वापस मिल गया 2 महीने का मासूम, जानिए ट्रेन में बच्चा चोरी की पूरी कहानी

इंदौर: एक सप्ताह पहले ग्वालियर से डबरा के बीच एक दंपति का बच्चा ट्रेन में चोरी हो गया था जिसे 2-3 दिन बाद इंदौर जीआरपी थाने में एक अन्य दंपति ने यह कहकर लौटाया था कि बच्चा उन्हें ट्रेन में मिला था। हालांकि इस पूरे मामले का खुलासा हुआ कि पुलिस को बच्चा सौंपने वाला दंपति ही बच्चा चोर है। इसके बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति में रखा गया था। क्योंकि बाल कल्याण समिति नई बनी है जिसके सदस्य अभी पूरे नहीं होने पर पूरा मामला इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के पास पहुंचा था। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने आज बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया है।

ये है पूरा मामला

मामला 5-6 अप्रैल की दरमियानी रात मामला एक्सप्रेस का है। ट्रेन में सफर कर रहे छतरपुर निवासी दंपती का दो माह का बेटा कोई उठा ले गया। उन्होंने जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया। दो दिन बाद इंदौर के एक दंपती ने बच्चा जीआरपी को यह कहते हुए सौंप दिया कि इसे कोई ट्रेन में लावारिस छोड़ गया था। आप को बता दें कि छतरपुर के रठखेड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय उमेश कुमार अहिरवार, पत्नी सुखवंती और दो माह के बेटे नमन के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। वापसी में 5 अप्रैल को मालवा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में उनका झांसी तक रिजर्वेशन था। बर्थ नंबर 13 और 14 थी। जम्मू के कटड़ा स्टेशन से वे ट्रेन में सवार हुए। रात 11 बजे आगरा पहुंचने पर सुखवंती को पेट में दर्द हुआ।

उमेश ने उसे दवा दे दी और बच्चे को साथ ही सुला दिया। खुद दूसरी बर्थ पर लेट गए। तड़के जब डबरा स्टेशन के पास नींद खुली तो देखा कि पत्नी सो रही है लेकिन बच्चा गायब है। शोर मचाया तो RPF  के जवान पहुंचे और बच्चे को तलाशना शुरू किया। नहीं मिलने पर दंपती की तरफ से 7 अप्रैल को ग्वालियर के जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बच्चे के माता-पिता उमेश अहिरवार और सुखवंती इंदौर पहुंच गए हैं लेकिन उनको बच्चा आज शनिवार को मिला। वहीं दूसरी ओर बच्चे के गायब होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने के बाद आरोपी दंपति व उसका साथ देने वाली बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पति 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....