Breaking News in Hindi

आगरा के दो भाइयों से 26 लाख रुपये की चांदी के जेवर जब्त

रतलाम/सैलाना। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस द्वारा अलग-अलग मार्गों पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसके तहत सैलाना पुलिस को राजस्थान के बांसवाड़ा की तरफ जा रही एक बस में सवार उत्तरप्रदेश के रहने वाले दो भाइयों के पास से 36 किलो से अधिक चांदी जब्त करने में सफलता मिली है। जब्त चांदी की कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जाती है।

सैलाना में पुलिस ने बस की चेकिंग की

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रतलाम से बांसवाड़ा जा रही एक बस की सैलाना में पुलिस ने चैकिंग की तो उसमें दो बैग दिखाई दिए। बैगों को खुलवाकर उनकी तलाशी ली गई तो उनमें पोलीथिन में पैक करके रखी गई 36 किलो 700 पाई गई।

आयकर व जीएसटी विभाग को सूचना

पूछताछ में उक्त चांदी के बैग बस में सवार बहादुरसिंह निवासी आगरा तथा उसके भाई प्रतापसिंह ने अपनी होना बताया। उन्होंने बताया कि वे चांदी आगरा से लेकर रतलाम आए थे और रतलाम से बस में सवार होकर बांसवाड़ा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मामले की सूचना आयकर व जीएसटी विभाग को दी है।

बिल व दस्तावेज नहीं

सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान ने मीडिया को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक यात्री बस से अवैध रूप से चांदी ले जाई जा रही है। एफएसटी टीम ने बस रोककर चेकिंग की तो आगरा निवासी बहादुर सिंह एवं प्रताप सिंह के पास बड़ी मात्रा में चांदी के गहने मिले। दोनों के ही पास कोई बिल या वैध दस्तावेज न होने के कारण आरोपितों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....