Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

आचार संहिता में हूटर बजाने से रोका तो.. कार सवार ने खुद को मंत्री समर्थक बताकर खींची पुलिसकर्मी की वर्दी

इंदौर। : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में खजराना थाना क्षेत्र में रात को रूटीन चेकिंग में ट्रैफिक सिपाही और एसआई और पुलिसकर्मियों के साथ एक कार सवार युवक ने अभद्रता की। पुलिस जवान की वर्दी फाड़ दी और जवान से बदसलूखी करने लगा घटना का विडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार सवार कारण धारीवाल खुद को एक मंत्री समर्थक बता रहा था। जबकि उसका पिता स्वर्ण सिंह सोंटा अपराधी प्रवर्ति का और मंत्री तुलसी सिलावट का समर्थक है।

इसके बाद अफसरों को मामले की जानकारी दी गई और उसे थाने लाया गया जानकारी के अनुसार जैसे ही उस पर पुलिस ने एफाआईआर दर्ज की आरोपी कारण धारीवाल थाने से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई और उसके ठिकानों पर दबिश दी।

वहीं पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की टावर लोकेशन निकली जो इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर में मिली जिसपर टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी कारण धारीवाल को कार सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल करण धारीवाल को पुलिस ने खजराना इलाके के रोबोट चौराहे से रविवार रात शराब के नशे में पकड़ा था। बताया जाता है कि नशे में होने के साथ कार पर काली फिल्म और हूटर भी लगे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.