Breaking News in Hindi

आज गणेश विसर्जन के लिए ये 4 मुहूर्त हैं शुभ, लेकिन भद्रा के साए से रहें सावधान, होता है अशुभ

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए ये बहुत ही भावुक क्षण होता है. इस दिन गणेश भगवान की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. इसे अनंत चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है. यूं तो बीच में भी लोग मूर्ति का विसर्जन कर सकते हैं लेकिन इस दिन को विसर्जन के लिए सबसे शुभ माना गया है. इस बार 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी पड़ रही है. ऐसे में बता रहे हैं वो 4 शुभ मुहूर्त जिसमें अगर बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया तो लाभ मिलेगा. साथ ही आज भद्रा काल का साया भी है. तो जान लें वो कौन सा समय है जब आज के दिन बप्पा की मूर्ति का विसर्जन नहीं करना है. भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य करने की रोक होती है.

कौन से हैं 4 शुभ मुहूर्त ?

सुबह का मुहूर्त- 9 बजकर 11 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक

दोपहर का मुहूर्त- 3 बजकर 19 मिनट से 4 बजकर 51 मिनट तक

शाम का मुहूर्त- 7 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक

रात का मुहूर्त- 10 बजकर 47 मिनट से 18 सितंबर 3 बजकर 12 मिनट तक

कितने घंटे का है भद्रा काल ?

भद्राकाल के समय की बात करें तो ये इस बार 11 बजकर 44 मिनट पर शुरू हो जाएगा और रात को 09 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. ऐसी मान्यता है कि इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. भद्रा काल को शुभ नहीं माना जाता है और हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से और कोई भी नया कार्य करने से बचना चाहिए.

घर पर कर सकते हैं मूर्ति विसर्जन?

कई लोग ऐसे हैं जो मूर्ति विसर्जन के लिए किसी सरोवर या नदी किनारे नहीं जा पाते हैं. ऐसे में आप अपने घर पर भी विसर्जन कर सकते हैं. लेकिन इस दौरान आपको साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि विसर्जन से पहले विधि पूर्वक गणेश भगवान की पूजा करें. वहीं जो लोग बाहर नदी या तालाब में विसर्जन करते हैं उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तालाब साफ हो और कहीं उसका छोर किसी नाले से जाकर ना मिलता हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...