Breaking News in Hindi

जन्मदिन पर बहन को देने वाला था सरप्राइज, केक लेकर लौटते समय कार ने रौंदा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार की रात हुए भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई. यह युवक अपनी बहन के जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए केक लाने गया था. वापस लौटते समय वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फव्वारा चौक पर एक बेलगाम थार चालक ने उसे कुचल दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान 25 वर्षीय अमन के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक अमन की बहन माही का जन्मदिन था. वह अपनी बहन को सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता था. इसलिए घर में बिना बताए बाइक पर सवार होकर केक लेने गया था. वापसी वह फव्वारा चौराहा पहुंचा ही था कि एक युवक थार में सवार होकर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आया. इस युवक से अमन की बहस हो गई. इसी दौरान आरोपी ने युवक को रौंद दिया. इस वारदात में अमन बुरी तरह से घायल हो गया था.

हिट एंड रन की धाराओं में केस

आसपास से गुजर रहे लोगों ने अमन को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अमन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस मामले में आरोपी के खिलाफ हिट एंड रन एवं अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की गाड़ी जब्त करते हुए उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

आरोपी का कराया मेडिकल

अमन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था. ऐसे में उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस वारदात के संबंध में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस के मुताबिक आरोप लगा है कि हादसे के वक्त आरोपी थार चालक नशे में था. इसलिए आरोपी का मेडिकल कराया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?