Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

आज पीएम मोदी करेंगे IOC के 141वें सेशन का उद्घाटन, 40 साल बाद कर भारत को मिली इसकी मेजबानी

मुंबई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज IOC के 141वें सेशन का उद्घाटन करेंगे। 141वां सेशन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित होगी। बता दें कि भारत 40 साल बाद इसकी मेजबानी कर रहा है। शाम 6 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा। यह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक होती है।

आईओसी सत्र में ओलंपिक खेलों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले किए जाते हैं। भारत 40 साल के बाद दूसरी बार आईओसी सत्र की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1983 में नयी दिल्ली में आईओसी के 86वें सत्र का आयोजन किया गया था।

प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यहां जारी बयान में कहा कि भारत में आयोजित किया जाने वाला आईओसी का 141वां सत्र वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने, खेल उत्कृष्टता का जश्न मनाने तथा दोस्ती, सम्मान और उत्कृष्टता के ओलंपिक आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए देश के समर्पण का प्रतीक है। बयान में कहा गया है कि सत्र में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक और आईओसी के अन्य सदस्यों के अलावा भारत की प्रमुख खेल हस्तियां और भारतीय ओलंपिक संघ सहित विभिन्न खेल महासंघों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.