Breaking News in Hindi

आज सात फेरे लेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, खास अंदाज में होगा बारातियों का स्वागत

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आज यानी 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। कपल उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने जा रहे हैं। शादी के लिए 21 सितंबर को ही कपल उदयपुर पहुंच चुका था। 20 सितंबर तक दिल्ली में शादी की रस्में हुईं, इसके बाद कल भी परिणीति और राघव की शादी की बाकी की रस्में की गईं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इस शादी के लिए काफी एक्साइटेड है। बाॅलीवुड सेलेब्स भी शादी के लिए डेस्टिनेशन पहुंच चुके हैं।

शाम को शुरू होंगी शादी की रस्में

बता दें कि आज सेहराबंदी, शादी और विदाई की रस्में निभाई जाएंगी। परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी में कड़ी सुरक्षा रखी गई है। मेहमानों के फोन कैमरे पर ब्लू टेप लगाया गया है, जिससे शादी से जुड़ी कोई भी तस्वीरें सामने न आ सके। शाम के समय राघव बारात लेकर मेवाड़ी शैली से सजी नाव पर सवार होकर लीला पैलेस में आएंगे। राघव के साथ पूरे समय पंजाब पुलिस मौजूद रहेगा। दूल्हे राजा की सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखा गया है। इतना ही नहीं बारात लेकर आने के बाद नाव खड़ी करने वाली जगह पर भी गार्ड्स तैनात किए गए हैं। होटल स्टाफ को भी शादी खत्म होने तक बाहर जाने की परमिशन नहीं होगी।

ऐसा होगा बारातियों का स्वागत

राघव चड्ढा जब बारात लेकर आएंगे, तो बारातियों के लिए भी शाही इंतजाम किए गए हैं। बारातियों का स्वागत रॉयल स्टाइल में किया जाएगा। बारातियों के लिए 100 से ज्यादा साफे भी बनवाकर तैयार कर लिए गए हैं। इन साफों को खास तौर पर उदयपुर में ही बनवाया गया है। बारातियों के स्वागत में की जाने वाली हर चीज में राजस्थानी कल्चर की झलक देखने को मिलेगी। बीते दिन हुए प्री वेडिंग फंक्शन्स को मेहमान काफी एंजॉय कर रहे हैं। उदयपुर का लीला पैलेस काफी ग्रैंड और रॉयल डेस्टिनेशन है, अब सभी को परिणीति और राघव की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...