Breaking News in Hindi

आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। गोविंदपुरा के बंगाली माहल्ला विश्वकर्मा नगर में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना शनिवार शाम की है। किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि किशोरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

यह है मामला

गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक इलाके के बंगाली मोहल्ला में प्रियंका घरामी (14) अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता संजीव घरामी मूर्तिकार हैं और दुर्गा जी और गणेश जी की प्रतिमा बनाने का काम करते हैं। वह इन दिनों काम के सिलसिले में बनारस गए हुए हैं। परिवार में संजीव की पत्नी और दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि प्रियंका एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी।
शनिवार शाम करीब चार बजे प्रियंका ने घर के बाहर बने बाथरूम में फांसी लगा ली। स्वजन ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। उसे फंदे से उतारकर एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप