Breaking News in Hindi

आतंकियों के निशाने पर दिल्ली, खतरे के बीच पुलिस अलर्ट, जानें क्या है साजिश

दिल्ली में आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने का प्लान बना रहे हैं. जहां देश में इस वक्त त्योहार का माहौल चल रहा है, तो वहीं दिल्ली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश है. इसके लिए दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया गया है. त्योहारों पर आतंकी हमला हो सकता है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने अपने मकसद में कामयाब होने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगह पर मूवमेंट शुरू की है.

इसके साथ ही दिल्ली में खुफिया एजेंसियों को भी आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया एजेंसियों ने आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए इनपुट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर किए. बताया जा रहा है कि आतंकी हमले में टेरर मॉड्यूल किसी भी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए विदेशी नागरिकों को भी ढाल बनाकर किसी बड़े टेरर मॉड्यूल को अंजाम दे सकते हैं.

पुलिस को दिए गए निर्देश

आतंकियों के निशाने पर पब्लिक मूवमेंट वाली हर जगह और कुछ देशों के दूतावास भी शामिल हो सकते हैं. सभी की निगरानी बढ़ाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस को मार्केट की पेट्रोलिंग बढ़ाने, सभी बाजारों , प्रॉपर्टी डीलर, कार डीलर के दफ़्तर, गैरेज पर चेकिंग करने से जुड़े आदेश दिए गए हैं. सोशल मीडिया पर धार्मिक आपत्तिजनक कंटेंट से भी माहौल खराब करने की साजिश भी शामिल है. इसलिए पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है.

दिल्ली पुलिस ने की यह अपील

दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से भी यह अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध शख्स या सामान को देखें, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें. दिल्ली के आम भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस का सादे कपड़ों में तैनात किया गया है. ऐसी जगहों पर टाइट सिक्योरिटी रखी गई है. इसके साथ ही पुलिस दिल्ली से सटे बॉर्डर पर भी चेकिंग कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...