Breaking News in Hindi

आत्मानंद स्कूल में बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

मुंगेली जिला प्रशासन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा में बच्चों ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा पंथी व कर्मा नृत्यों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी।

कलेक्टर राहुल देव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने स्कूली बच्चों को अपनी माताओं एवं परिवार के सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। मतदान में महिलाओं की सहभागिता बहुत जरूरी है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति के लिए बच्चों को बधाई दी। एसपी चन्द्रमोहन सिंह ने बच्चों से अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को जाति-धर्म से उठकर, बिना किसी प्रलोभन के चुनाव में अपने मतदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सही उम्मीदवार को वोट देने से आपके भविष्य में सकारात्मक सुधार आ सकता है, इसलिए जागरूक होकर वोट देने के लिए अपने बड़े-बुजुर्गों को प्रेरित करें। डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को निष्पक्ष होकर स्वतंत्रतापूर्वक मतदान करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि आगे के करियर को ध्यान में रखकर कक्षा ग्यारहवीं में विषय लेते हैं और उसी दिशा में मेहनत करते हैं, उसी तरह सोच-समझकर सही उम्मीदवार को अपना वोट दें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 11 सितम्बर तक निर्धारित की गई है। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम आकांक्षा शिक्षा खलखो, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, स्कूल के स्टाफ और बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मोहन उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उपसंचालक भूमिका देसाई ने किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....