Breaking News in Hindi

आदिवासी महिला ने दिया आशीर्वाद तो गदगद हुए PM मोदी, कहा- नारी शक्ति को सलाम

ओडिशा में बीजेपी सदस्यता अभियान चला रही है. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बैजयंत जय पांडा शुक्रवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में पहुंचे. जहां आदिवासी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ऐसा स्नेह दिखाया कि खुद पीएम ने नारी शक्ति को सलाम किया.

दरअसल, 2 सितंबर से बीजेपी का देशव्यापी सदस्यता अभियान चल रहा है. इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा इसी सिलसिले में सुंदरगढ़ पहुंचे. जहां एक आदिवासी महिला ने प्रधानमंत्री को आभार जताने के लिए 100 रुपए दिए. इस पर पीएम मोदी ने शनिवार को कहा, ‘मैं इस स्नेह से बहुत अभिभूत हूं.’

नारी शक्ति को नमन करता हूं- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बैजयंत जय पांडा की पोस्ट का जवाब देते हुए महिलाओं के आशीर्वाद के लिए आभार जताया है. उन्होंने लिखा, ‘मैं इस स्नेह से बहुत अभिभूत हूं. मुझे हमेशा आशीर्वाद देने के लिए मैं हमारी नारी शक्ति को नमन करता हूं.’ उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद उन्हें विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने की प्रेरणा देता है.

बीजेपी उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने पोस्ट किया था कि, ‘आदिवासी महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मुझे 100 रुपये देने पर जोर दिया.’ बीजेपी नेता ने लिखा कि महिला ने उनकी आपत्तियों और स्पष्टीकरण को नजरअंदाज कर दिया कि यह जरूरी नहीं था. जय पांडा ने आगे लिखा कि, ‘यह ओडिशा और भारत में हो रहे बदलाव का प्रतिबिंब है.’

2 सितंबर को PM मोदी ने की थी शुरुआत

बीजेपी का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2 सितंबर को शुरू हुआ था. इसका लक्ष्य ओडिशा के 37,000 से अधिक बूथों पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है. पिछले साल ओडिशा में 40 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए थे. वहीं, इस बार लक्ष्य बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को ‘सदस्यता अभियान 2024’ की शुरुआत की थी. इस दौरान उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से युवाओं से जुड़ने के लिए विशेष प्रयास करने का आग्रह किया. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी अपने काम का विस्तार कर रही है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सुधार करने की कोशिश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...