Breaking News in Hindi

जय श्री राम के नारों से गूंजा रेलवे स्टेशन , भक्तों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हो गई है। कार्यकर्ताओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के कार्यकर्ता रवाना हुए। 1992 में कार सेवा में भाग लेने वाले कार्यकर्ता ट्रेन में जय श्री राम के उद्घोष के साथ रवाना हुए। स्टेशन से ट्रेन रवाना होने से पूर्व प्लेटफार्म नंबर एक पर सभी श्रद्धालु और कार सेवकों का एक स्वागत कार्यक्रम रखा गया। सूचना थी के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में भाग लेने आने वाले थे। लेकिन व्यस्त होने के कारण नहीं आ सके।

अयोध्या के लिए रवाना होने वाले सभी कार सेवकों और श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर उत्साह देखने को मिला। इंदौर से आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए करीब 1500 राम भक्त रवाना हुए। सभी राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे ट्रेन रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा था। दर्शनार्थी के रुकने की व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार और विश्व हिंदू परिषद ने की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...