Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

आधा दर्जन से अधिक युवकों ने की पिता पुत्र से मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जाने क्या है पूरा मामला

ग्वालियर में गाड़ी टकरा जाने पर पिता पुत्र की आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर मारपीट कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाले युवक AU बैंक के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां वायरल वीडियो इंदरगंज थाना क्षेत्र के नदी गेट का बताया जा रहा है। जिसमें एक बाइक पर सवार होकर पिता पुत्र इंदरगंज की तरफ जा रहे थे। तभी समाने से आ रहा युवक उनकी बाइक से टकरा गया। जिसके बाद दोनों में विवाद होना शुरू हो गया।

विवाद के बाद युवक ने AU बैंक के कुछ युवकों को बाहर बुलाया और पिता पुत्र को घसीट कर बैंक के बाहर ले गए। जहां उन्होंने पिता पुत्र की जमकर मारपीट की। इस मारपीट को होता है देख एक जागरूक युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है और घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.