Breaking News in Hindi

आपसी विवाद के चलते अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या आक्रोशित स्वजन ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

रामपुरा। तहसील मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम जन्नोद में गत रात्रि ग्राम के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर एक 55 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसे स्वजन नगर के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डा. प्रमोद पाटीदार द्वारा परिक्षण बाद मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के स्वजन ने शव रोड पर रख प्रदर्शन किया है। साथ ही पुलिस पर पथराव भी किया। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि घायल हुए है।

मृतक के स्वजन ने बताया कि प्रतिदिन की दिनचर्या अनुसार 55 वर्षीय मन्ना लाल पुत्र फकीरचंद अहिरवार ग्राम जन्नोद में विनोद टेलर की दुकान पर बैठकर वार्तालाप कर रहे थे।

इस दौरान 30 वर्षीय सत्यनारायण चतर माली एवं 45 वर्षीय श्याम लाल रामलाल अहिरवार द्वारा उनके साथ यह कहकर मारपीट चालू कर दी कि तुम हमें गालियां क्यों दे रहे हो।

देखते ही देखते श्यामलाल अहिरवार का पूरा परिवार इसमें जितेंद्र श्यामलाल, मंगल श्यामलाल, माना बाई पत्नी श्यामलाल, भावना पुत्री श्यामलाल द्वारा सामूहिक रूप से मृतक मन्नालाल पर लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी हुआ है। इसमें मन्नालाल अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद अभियुक्त मौके से भाग खड़े हुए।

स्वजन मन्नालाल को लेकर के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मन्नालाल को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने भी मामले में तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपितों को हिरासत में ले लिया, लेकिन स्वजन ने बुधवार को शव को जन्नोद ग्राम के बस स्टैंड रोड पर रखकर दोषियों के घरों पर बुलडोजर चलाने एवं मृतक परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता राशि की मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मौके पर तहसीलदार मुकेश निगम एवं थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद ने आक्रोशित परिजनों को समझाइश दी गई। पर स्वजन अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर मनासा एसडीएम पवन बारिया भी मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके पर भीड़ बढती रही।

उसके बाद एकाएक भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर रास्ता खुलवाया है। पत्थर बाजी में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार को सर पर चोट आई। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया है। पुलिस ने पथराव करने वाले लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। वहीं मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...