Breaking News in Hindi

‘आप पर गर्व है’, प्रज्ञानंद से मिले पीएम मोदी…ट्वीट कर शतरंज विश्व कप हीरो के लिए दिया खास मैसेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिडे शतरंज विश्व कप 2023 में उपविजेता रहे भारत के युवा ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद से गुरुवार को अपने आवास पर मुलाकात की। प्रज्ञानंद ने X (ट्विटर) पर पीएम मोदी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलना एक बड़े सम्मान की बात थी! मुझे और मेरे माता-पिता को प्रोत्साहन देने वाले सभी शब्दों के लिए धन्यवाद सर।”

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के 18 वर्षीय प्रज्ञानंद फिडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, हालांकि खिताबी मुकाबले में उन्हें नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

PunjabKesari

पीएम मोदी ने प्रज्ञानंद के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘‘आज सात, लोक कल्याण मार्ग पर बेहद ही खास मेहमान आए। आपसे और आपके परिवार से मिलकर खुशी हुई, प्रज्ञानंद। आप जुनून और दृढ़ता का चरितार्थ हैं। आप इस चीज की मिसाल हैं कि भारत का युवा हर मैदान फतह कर सकता है। आप पर गर्व है!”

प्रज्ञानंद न सिर्फ विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व कप फाइनल तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं, बल्कि उन्होंने फिडे के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये भी क्वालीफाई किया। वह बॉबी फिशर और कार्लसन के बाद कैंडिडेट्स में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं और यह आयोजन जीतकर शतरंज की विश्व चैंपियनशिप में भी जगह बना सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन