Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

आप भी अपनी गर्दन चटकाते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती है यह बीमारी

जबलपुर। कुछ लोग दिन में कई बार गर्दन चटकाते हैं, जिससे उन्हें लगता है कि नसों को आराम मिलता है। लेकिन यह बिल्कुल गलत है, गर्दन चटकाना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। आपको सावधान हो जाना चाहिए।

गर्दन को चटकाते हैं तो नसों में खिंचाव होता है

जब लोग अपनी गर्दन को चटकाते हैं तो नसों में खिंचाव होता है, जिससे लकवे की चपेट में भी वह आ सकते हैं। वर्तमान में लोगों की अनियमित दिनचर्या के कारण भी न्यूरो संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं, कभी भी हाथ- पैर या किसी भी अंग में कंपन हो या बार बार झुनझुनी चढ़े तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ऐसी कोई भी स्थिति होने पर तुरंत न्यूरोलाजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए

कई बार नसों के डेमेज होने के कारण, नस दब जाने के कारण या सही तरह से रक्त संचार न होने के कारण यह स्थिति बनती है। ऐसी कोई भी स्थिति होने पर तुरंत न्यूरोलाजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए। समय से उपचार लेने से बिना किसी बड़े आपरेशन अथवा माइनर सर्जरी से बचा जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.