Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

आप सांसद के बाद अब इस दिग्गज नेता के घर ईडी ने मारा छापा, इस मामले को लेकर हुई कार्रवाई

पश्चिम बंगाल। प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री और टीएमसी नेता रथिन घोष के आवास पर छापेमारी की। उत्तर 24 परगना जिले और कोलकाता सहित राज्य में घोष से जुड़े 12 से अधिक परिसरों को कवर किया गया है।

बता दें कि बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद अब ED ने कोलकाता में छापा मारा है। ED ने पश्चिम बंगाल के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री और टीएमसी नेता रथिन घोष के आवास पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने उत्तर 24 परगना जिले और कोलकाता सहित राज्य में घोष से जुड़े 12 से अधिक परिसरों पर छापे मारे हैं। बताया जा रहा है कि घोष पर भर्ती घोटाले से जुड़े एक मामले में कार्रवाई हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.