Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में की दो सहप्रभारी की नियुक्ति पंजाब से MLA हैं दोनों

रायपुर। Raipur News छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में दो और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। अमोलक सिंह व अमृतपाल सिंह सुखानंद को आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ सहप्रभारी बनाया है। दोनों नवनियुक्त सहप्रभारी पंजाब के विधायक हैं। बता दें कि अमोलक सिंह पंजाब के फरीदकोट जिले की जैतो विधानसभा से MLA हैं। वही अमृतपाल सिंह सुखानंद पंजाब के मोगा जिले की बाघा पुराना विधानसभा से MLA हैं। ‘आप’ महासचिव संदीप पाठक ने छत्तीसगढ़ में इन दो सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। बता दें इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर प्रदेश की दो प्रमुख पार्टी कांग्रेस व बीजेपी तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं तीसरी पार्टी आम आदमी पार्टी ने भी बाकी पार्टियों को मात देने के लिए हरसंभव तैयारी कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.