Breaking News in Hindi

आरोपित का घर तोड़े जाने के खिलाफ याचिका, MP हाई कोर्ट ने किया निरस्त, ये है वजह

इंदौर। 13 अगस्त देर रात कृष्णबाग कालोनी निवासी सुरक्षाकर्मी राजपाल सिंह राजावत द्वारा अंधाधुुंध फायरिंग कर दो लोगों की हत्या और 6 लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में आरोपित सुरक्षाकर्मी के बेटे द्वारा मकान तोड़े जाने की आशंका में प्रस्तुत याचिका हाई कोर्ट ने निरस्त कर दी। कोर्ट ने कहा कि नगर निगम ने अब तक मकान तोड़ने जाने का कोई नोटिस जारी नहीं किया है। ऐसी स्थिति में सिर्फ आशंका के आधार पर याचिका दायर की गई है। इसे स्वीकारा नहीं जा सकता।

याचिका में आरोपित सुरक्षाकर्मी के बेटे सूरज राजावत ने निगमायुक्त, भवन अधिकारी, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को पक्षकार बनाया था। याचिका में कहा था कि याचिकाकर्ता के पिता ने 13 जनवरी 2013 को उक्त मकान खरीदा था। इसमें परिवार के सभी सदस्य रहते हैं। मकान से फायरिंग करने के मामले में पुलिस याचिकाकर्ता के पिता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर चुकी है। पिता के अपराध की सजा घर के अन्य सदस्यों को नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने पक्षकारों के तर्क सुनने और तथ्यों के आधार पर माना कि निगम ने उक्त मकान तोड़ने का कोई नोटिस नहीं दिया है। मकान के संबंध में जो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं वह विक्रय पत्र न होकर सिर्फ नोटराइज अनुबंध है। अनुबंध के आधार पर आरोपित को घर का मालिक नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने याचिका निरस्त कर दी।

यह है मामला

13 अगस्त को देर रात खजराना क्षेत्र की कृष्णबाग कालोनी में कुत्ता घूमाने की बात पर हुए विवाद में यहां रहने वाले राजपाल सिंह ने लायसेंसी बंदूक से अपने मकान की बालकनी से अंधाधुंध गोली चलाई थी। इसमें कालोनी के विमल और उनके साले राहुल वर्मा की मौत हो गई थी जबकि राहुल की पत्नी ज्योति सहित 6 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने गार्ड राजपाल सिंह, उसके बेटे सुधीर और रिश्तेदार शुभम सिंह पर केस दर्ज किया है। आरोपित राजपाल सुखलिया इलाके में एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...