Breaking News in Hindi

इंटरनेट मीडिया पर फोटो भेजकर छात्रा को ब्लैकमेल करने का प्रयास, युवक गिरफ्तार

रतलाम। एक युवक द्वारा छात्रा का निजी फोटो खींचकर फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर छात्रा को भेजने व उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सायबर सेल की मदद से आरोपित युवक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय छात्रा ने थाने पर सूचना दी थी कि वह एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करती है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने 17 अक्टूबर 2023 को लाइब्रेरी के वाशरूम का उपयोग करने के दौरान उसका फोटो खींचकर फर्जी इंस्टाग्राम आइडी से उसे (छात्रा) भेजा दिया। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर कॉल कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया।

सायबर सेल ने आइटी एक्ट में दर्ज किया केस

छात्रा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 354 (ग)तथा आइटी एक्ट की धारा 67 ए में प्रकरण दर्ज किया गया। एसपी राहुल कुमार लोढा ने मामले की गंभीरता को देखकर त्वरित संज्ञान लेते हुए सायबर सेल को अज्ञात आरोपित के बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया।

फेसबुक प्लेटफार्म से फर्जी आइडी की जानकारी ली

सायबर सेल अज्ञात इंस्टाग्राम आइडी के बारे में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर छात्रा को फोटो भेजने वाले आरोपित का पता लगाने में जुट गई। फेसबुक फ्लेटफार्म से उक्त फर्जी आइडी के बारे में जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि उक्त आइडी 20 वर्षीय जार्ज पुत्र क्लेमेंट मैथ्यूज निवासी स्नेह नगर (अस्सी फीट रोड) के नाम से है।

घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ा

एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर शनिवार को आरोपित जॉर्ज मैथ्यूज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने में एसआइ पंकज राजपूत, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा व आरक्षक आर मयंक व्यास, थाने के आरक्षक नब्बू डामोर, विजय वसुनिया की सराहनीय भूमिका रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....