Breaking News in Hindi

इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के ये हैं आज के भाव

इंदौर। दोनों मूल्यवान धातुओं में ग्राहकी का समर्थन अच्छा मिलने के कारण कीमतों में पुन: सुधार देखने को मिला। मंगलवार को इंदौर में सोना आरटीजीएस में 63000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, नकद में सोना कैडबरी 100 रुपये सुधरकर 62350 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 100 रुपये बढ़कर 73200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों का रुझान कम होने और सटोरियों की वायदा में बिकवाली रहने से कामेक्स पर सोना वायदा सात डालर टूटकर 1999 डालर प्रति औंस रह गया। वहीं, चांदी में निवेशकों की पूछताछ बरकरार रहने से चांदी वायदा 18 सेंट बढ़कर 23.34 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई। चांदी में छोटे निवेशकों की लेवाली अच्छी है, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि दीपावली तक चांदी 75 हजार के पार पहुंच सकती है। कामेक्स सोना ऊपर में 1999 तथा नीचे में 1990 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.34 व नीचे में 23.08 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

इंदौर में सोना कैडबरी रवा नकद में 62350 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 63000 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 57710 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 62250 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73200 रुपये, चांदी टंच 73400 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73450 रुपये प्रति किलो बोली गई। सोमवार को चांदी 73100 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना कैडबरी 62500 रुपये तथा सोना रवा 62400 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73600 रुपये तथा चांदी टंच 73500 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62900 रुपये तथा सोना रवा 62850 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73500 रुपये तथा चांदी टंच 73600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...