Breaking News in Hindi

इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम सुधरे, ये हैं आज के भाव

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की छुटपुट लेवाली बढ़ने और निवेशकों की पूछताछ से दोनों धातुओं के वायदा में मजबूती देखी गई। कामेक्स पर सोना वायदा सुधरकर 1948 डालर प्रति औंस और चांदी 22.41 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसके चलते इंदौर सराफा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में आंशिक सुधार रहा। मंगलवार को सोना कैडबरी सुधरकर 61500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 71600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

ज्वेलर्स का मानना है कि इस बार धनतेरस पर पुष्य नक्षत्र से बेहतर कारोबार देखा गया। अब ज्वेलर्स की निगाहें वैवाहिक सीजन पर टिकी हुई है। सप्ताहभर बाद देश में शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है, जिसकी तैयारियां बाजार में शुरू हो गई हैं। इस दौरान सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। पांच महीने से बंद शादी-विवाह का पहला मुहूर्त 23 नवंबर से है। इस दौरान सोना और चांदी की डिमांड भी काफी बढ़ जाती है। कॉमेक्स सोना ऊपर में 1948 तथा नीचे में 1943 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 22.41 व नीचे में 22.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 61500 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 61600 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 56425 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। पिछली बार सोना 61400 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 71600 रुपये, चांदी टंच 71800 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 716000 रुपये प्रति किलो बोली गई। दीपावली से पहले चांदी 72500 रुपये पर बंद हुई थी।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव

सोना स्टैंडर्ड 61651 रुपये तथा सोना रवा 61601 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 71851 रुपये तथा चांदी टंच 71951 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...