Breaking News in Hindi

इंदौर के चिड़ियाघर में रतलाम से लाई गई मादा तेंदुए की हालत में अब सुधार है। मादा तेंदुए को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भेजा गया था। पूरा मामला रतलाम फॉरेस्ट रेंज का है जहां बरोदा कुल गांव से एक मादा तेंदुए गंभीर घायल हालत में रेस्क्यू किया गया था और उसे इंदौर के चिड़ियाघर इलाज के लिए भेजा गया था। इस मामले में इंदौर जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि इसकी मरणासन्न स्थिति थी। मादा तेंदुए को शरीर में काफी चोटे थी। साथ ही इसे गर्मी के कारण डीहाइड्रेशन भी था और काफी समय से शिकार भी नहीं किया था। पर अब हालात में सुधार है। ये चलने फिरने लग गई है। उसकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष है और इसी कारण रिकवर करने में थोड़ी तकलीफ आ रही है और हम फिर भी इलाज कर रहे हैं।

कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के दिल्ली से नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर एवं ऋतु बरवाला ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते नवनियुक्त प्रभारी गुर्जर व ऋतु ने मीडिया से बात कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा शासकीय भरती की वैकेंसी नहीं आ रही है। युवा परेशान है, आत्महत्याएं करने को मजबूर है। देश का युवा हम लोग गांव गांव जाकर युवाओं के साथ चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेंगे। युवाओं के साथ जन संवाद करेंगे।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विजय के लिए गांव गांव जाकर युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो युवाओं के लिए रोजगार देने का काम करेंगे। वही दोनों प्रभारिओं ने नवीन संगठन के पदाधिकारी एवं छात्र नेता एवं नवीन प्रदेश प्रभारी से संवाद कर मार्गदर्शन दिया। ऋतु बराला ने भी मीडिया से खास बात चीत में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का काम कर रही है।

मध्य प्रदेश में महिलाएं बेटियां असुरक्षित है। हम लोग गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं बेटियों को जागरूक करने का काम करेंगे और मध्य प्रदेश में महिलाएं बेटियां कैसे सुरक्षित हो इस पर भी हम लोग मंथन कर रहे हैं। समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारी में भी हम लोग गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस के समर्थन में प्रचार प्रसार कर प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप