Breaking News in Hindi

इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में बारदान गोदम में लगी भीषण आग

इंदौर। इंदौर शहर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात तीन मंजिला बारदान गोदाम में आग लग गई। आग को काबू पाने में फायर ब्रिगेड को मुश्किल आई। रात 12 बजे तक आग बुझाने में 12 टैंकर पानी के लगे, लेकिन आग नहीं बुझी।

दूर से दिखाई दे रही थी आ

पालदा क्षेत्र में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही थी। इस दौरान वहां व्यापारी भी पहुंच गए थे। आग ज्यादा होने पर आस-पास की मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। पालदा में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी यहां कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं।

मोबाइल की लाइट में आग बुझाने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग में आग लगने के बाद यहां बिजली भी बंद हो गई थी। आस-पास के लोगों और व्यापारियों ने मोबाइल की लाइट और अन्य साधनों से रोशनी करके आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग और भीषण हो चुकी थी।

स्कूल में आपदा से सुरक्षा के लिए कार्यशाला

इंदौर। सेंट मेरी चैंपियन हायर सेकंडरी स्कूल में आगजनी से होने वाली आपदा से सुरक्षा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जीएनटी मार्केट के फायर स्टेशन के प्रभारी उप निदेशक चरण सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने अपने साथियों के सहयोग से सुरक्षा के लिए आग के विभिन्न रूप बताए और उससे संबंधित निर्देश देकर व कई प्रकार की जानकारी देकर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अतिथियों से प्रश्नोत्तर किए। समापन के दौरान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी विक्टर स्वामी ने अतिथियों का आभार माना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....