Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

इंदौर के मेंटल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित शासकीय मेंटल हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी ई मेल के माध्यम से हॉस्पिटल प्रबंधन को प्राप्त हुई है। जिसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन ने इंदौर क्राइम ब्रांच को की है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और बम स्क्वॉड , डॉग स्क्वॉड सहित बाणगंगा पुलिस मौके पर चेकिंग करने पहुंच गई। जहां उन्हें इस तरह की कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा ई मेल भेजने वाले को आईपी एड्रेस के माध्यम से ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के मेल देश के और भी कई हॉस्पिटल को भेजे गए हैं। जिनकी भी जानकारी पुलिस को मिली है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया है कि एक मेल आया था। जिसमें बताया गया था कि अस्पताल के अंदर बम अटैक होने वाला है। जिसमें कई लोगों की मृत्यु हो सकती है, यह मेल कई अस्पतालों को किया गया है। फिलहाल पुलिस वहां पर लगातार सर्चिंग कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.