Breaking News in Hindi

इंदौर के वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू, दर्ज करवा सकेंगे शिकायत

इंदौर। प्रदेश में सबसे ज्यादा रेवेन्यू इंदौर पंजीयन कार्यालय द्वारा दिया जाता है। इंदौर में हर साल लाखों प्रॉपर्टी के दस्तावेज पंजीकृत होते हैं। ऐसे में आमजन और सेवा प्रदाताओं की सुविधा के लिए वरिष्ठ पंजीयक कार्यालय मैं हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यहां पंजीयन से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। सभी आवेदनों का निराकरण समयसीमा में किया जाएगा। यह सुविधा फिलहाल मोती तबेला स्थित पंजीयन कार्यालय में शुरू की गई है। अन्य उप पंजीयन कार्यालय से जुड़ी समस्याएं और आवेदन भी यहां दिए जा सकेंगे।

आम नागरिक एवं ई-पंजीयन कार्य से जुड़े सेवा प्रदाताओं, अधिवक्ताओं और पक्षकारों को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय मोती तबेला इंदौर में हेल्प डेस्क व्यवस्था स्थापित की गई है। वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक शर्मा ने बताया कि मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग के अन्तर्गत इंदौर जिले से संबंधित आवेदन, शिकायत स्टेनो शाखा, वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। आवेदन का निराकरण इस शाखा के माध्यम से समयसीमा में किया जा सकेगा। प्राप्त आवेदनों की सतत मॉनीटरिंग की जाएगी तथा प्राप्त आवेदन का समयसीमा में निराकरण किया जाएगा।

पहले अलग-अलग कार्यालय में जाना पड़ता था

शर्मा ने बताया कि नागरिकों को पंजीयन तथा मुद्रांक विभाग से संबंधित आवेदनों एवं उनकी शिकायतों के निराकरण के लिए अलग-अलग पंजीयक कार्यालय में जाना पड़ता था, जिस कारण आमजन को सुविधाएं प्राप्त होने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण होने में विलंब होता था। वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित होने से नागरिकों को सहूलियत होगी और उनके आवेदनों-शिकायतों का त्वरित निराकरण हो सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....