Breaking News in Hindi

इंदौर के सात थाना क्षेत्रों में दबिश पांच घंटे में पुलिस ने 114 बदमाशों को पकड़ा

 इंदौर। जोन-2 के सात थाना क्षेत्रों में अफसरों ने अचानक छापेमार कार्रवाई कर पांच घंटे में 114 बदमाशों को पकड़ लिया। अफसरों को शक था कि थानों से सूचना लीक हो जाती है।इसलिए पहली बार थाने वालों को दबिश से अनजान रखा। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में स्थायी वारंटी भी शामिल हैं जो पुलिसवालों को महीनों से नहीं मिले थे। छापे में डीसीपी अभिषेक आनंद स्वयं शामिल थे।

एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक, शनिवार दोपहर को ही फरार और सूचीबद्ध बदमाशों की सूची तैयार करवा ली गई थी। रात 11 बजे अचानक सभी थानों के टीआइ-एसीपी को बल सहित बुला लिया। एसीपी को सूची सौंपी और आरोपितों के घर टीमें रवाना कर दी। तड़के चार बजे तक 114 बदमाशों को पकड़ लिया।

जिसे 12 साल से ढूंढ रही थी पुलिस, दबिश में वह भी मिल गया

एडीसीपी के मुताबिक, कार्रवाई में 39 स्थायी वारंटी भी पकड़े गए हैं। सबसे ज्यादा वारंटी कनाड़िया और एमआइजी थाना से फरार थे। पुलिस वाले हमेशा अदम तामीली कर लौट आते थे। 16 अपराधियों को 110 के नोटिस तामील करवाए हैं। खजराना से तो नासिर उर्फ नासिक खान को गिरफ्तार किया है। मूलत: काजी पलासिया खुड़ैल निवासी नासिर सम्राट कालोनी (खजराना) में छुपा था। उसका स्थायी वारंट जारी हो चुका था। पुलिस 12 साल से ढूंढ रही थी। गिरफ्तारी पर 1500 रुपये का इनाम घोषित हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...