Breaking News in Hindi

इंदौर: टोयोटा शोरूम के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, कई महंगी गाड़ियां जलकर खाक

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना में सर्विस सेंटर में खड़ी कई कारें चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की सांघी टोयटा मोटर शोरुम का है। जहां अज्ञात कारणों के चलते सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वहां सर्विस के लिए आई कई कारें जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह शोरूम के बाहर से निकल रहे थे तभी आग भड़कती देखी और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हादसे में कितना नुकसान हुआ है यह अभी आकलन नहीं हो पाया है पर यह बात सामने जरूर आई है कि कई महंगी गाड़ियां जलकर खाक हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप