Breaking News in Hindi

इंदौर में एक तरफा प्यार में मंदिर में भाई – बहन की हत्या, फिर छात्र ने खुद को भी मारी गोली..

इंदौर। (सचिन बेहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भंवरकुआं क्षेत्र में एक छात्र ने एक तरफा प्यार में भाई बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। आपको बता दें इसके बाद छात्र ने खुद को भी गोली मार ली और सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले स्वामी नारायण मंदिर कैंपस में तीनों लोग बात कर रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक नाम का युवक स्नेहा से एक तरफा प्यार करता था।

इंदौर की रहने वाली स्नेहा जाट और उसका भाई दीपक जाट गुरुवार को स्वामी नारायण मंदिर में आए थे। यहां पर अभिषेक यादव भी आया था अभिषेक ने स्नेहा और दीपक से मंदिर में बैठकर काफी देर तक बातचीत की इसके बाद दोनों के बीच में विवाद हुआ और अभिषेक ने पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया। अभिषेक ने स्नेहा और उसके भाई दीपक पर गोली चला दी। जिससे स्नेहा और उसके भाई दीपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

आरोपी फिर मंदिर से भाग कर अरिहंत कॉलेज कैंपस में गया। यहां पर उसने पिस्टल से खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। स्नेहा का भाई दीपक ओरिएंटल कॉलेज में छात्र था पुलिस अभी यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के पास पिस्टल कहां से आई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप