Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

इंदौर में एमवाय अस्पताल के कर्मचारी और टाइपिस्ट की हार्ट अटैक से मौत

इंदौर। एमवाय अस्पताल के कर्मचारी की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। वह ड्यूटी कर घर लौट रहा था। आजाद नगर पुलिस मर्ग की जांच कर रही है। शव का पोस्ट मार्टम करवाया गया है। वहीं जिला कोर्ट के नोटरीकर्ता के टाइपिस्ट की भी अटैक ने जान ले ली।

पुलिस के मुताबिक, मीना पैलेस आजाद नगर निवासी 42 वर्षीय अजीज खान ड्यूटी कर घर जा रहे थे। मूसाखेड़ी में अचानक चक्कर आए और गिर गए। स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जांच करवाकर उपचार शुरू किया लेकिन अजीज की मौत हो गई।

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय रमेश उपाध्याय की मौत हो गई। वे चलती गाड़ी से गिरे फिर नहीं उठे। संभवत: उन्हें अटैक आया था। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार को राजकुमार ब्रिज की है। रमेश जिला कोर्ट में नौटरीकर्ता के यहां टाइपिस्ट का काम करते थे। वे परदेशीपुरा पीर गली स्थित घर मोपेड़ से जा रहे थे। राजकुमार ब्रिज पर अचानक गाड़ी सहित गिर गए। लोगों ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा लेकिन उनकी मौत हो गई। साइलेंट अटैक से इससे पूर्व भी कईं लोगों की मौत हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.