Breaking News in Hindi

इंदौर में एसडीएम के घर पर चोरी, पुलिस ने 12 घंटे में युवक को किया गिरफ्तार..

इंदौर। इंदौर की संयोगितागंज पुलिस ने झाबुआ में पदस्थ एसडीएम के इंदौर स्थित घर में चोरी करने वाले आरोपी को सिसिटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से चोरी का माल भी जब्त हुआ है।दरअसल, पिछले दिनों जीपीओ चौराहे के पास झाबुआ में पदस्थ एसडीएम अक्षय मरकाम के खाली सरकारी बंगले पर एक युवक ने पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए कुछ नगदी, मोबाइल और अन्य सामान लेकर भाग निकला था।

जब बंगले के गार्ड ने ताले टूटे देखे तो पहले एसडीएम को सूचना दी फिर एसडीएम ने खुद इन्दौर आकर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद  सीसीटीवी फुटेज की सहायता से संयोगितागंज पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी की तलाश करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया है, जिस से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से जब पूछताछ की तो पहले तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने लाई और सख्ती के साथ उससे पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी ने चोरी करना कबूल किया है। आरोपी का नाम साहिल है आरोपी का कहना था कि उसके पास रोजगार नहीं है इसलिए वह चोरी की घटना को अंजाम देता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...