Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

ऋषभ पंत के घर गूंजी शहनाई, फैमिली में नए मेंबर की एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे फैन्स

नई दिल्ली: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और विकेट किपर ऋषभ पंत के घर में नए मेहमान की एंट्री होने वाली है। इस बात की जानकारी ऋषभ पंत की बहन साक्षी ने दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर सबको चौकाकर रख दिया है। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे हैं कि शादी कब है?

दरअसल हम बात कर रहे हैं कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी की सगाई की, जो हाल ही में संपन्न हुई है। साक्षी पंत ने अंकित चौधरी के साथ सगाई कर ली है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन ये कहा जा रहा है कि परिवार के साथ जल्द ही एक नया मेहमान जुड़ने वाला है।

बताया जा रहा है कि साक्षी और अंकित पिछले 9 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और हाल फिलहाल में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके बाद दोनों परिवारों की मर्जी से सगाई हुई। साक्षी के सगाई समारोह में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित कई नामी लोग पहुंचे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.