Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में कैफे में लगी अचानक भीषण आग, सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड…

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कैफे में आग लगने की घटना सामने आई है। यह पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 103 का है। यहां पर बने कैफे में अचानक आग लग गई। जिस के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

 कैफे में काम करने वाले कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाना शुरू किया। कैफे कॉफी क्रश के बाहर सजावटी सामान लगाए गए थे। जिस में आग लगी और वह पूरे जलकर खाक हो गए। देखते ही देखते आग बहुत भयानक रूप ले चुकी थी। धुएं के कारण पूरी बिल्डिंग काली हो गई। उसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। यह तो गनीमत रही कि कैफे के अंदर तक आग नहीं पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.