Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

इंदौर में चोरों ने दुकान से पार किए 80 मोबाइल ,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात…

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के लसुड़िया थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान पर हाथ साफ कर लाखों रुपए के मोबाइल बोरी में भरकर ले जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पूरे मामले में पुलिस ने चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया की निरंजनपुर देवास नाके पर स्थित पूजा टेलीकॉम की दुकान पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

दुकान संचालक विजय भदोरिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की चोर द्वारा दुकान के शटर को तोड़कर दुकान में प्रवेश कर दुकान में रखे हुए विभिन्न कंपनियों के 80 मोबाइल चुराकर फरार हो गए। दुकान संचालक बीती रात को दुकान बंद करने के बाद अपने घर पहुंच गए थे लेकिन जब सुबह वह पहुंचे तो उन्हें शटर टूटा हुआ मिला। पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करते हुए कैद हुए हैं। जिस में वह एक बोरी में अलमारी में जमे हुए मोबाइल बोरी में रखते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.