Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में जेल रोड़ से 24 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एमजी रोड़ थाना क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो से 24 पेटी अवेध शराब के साथ दो व्यक्ति को पकड़ा है। जिसमें 21 पेटी बीयर और 3 व्हिस्की अंग्रेजी शराब की पेटी जब्त की हैं। दरअसल इन दिनों इंदौर पुलिस अवेध शराब और अवेध नशे को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है।

वहीं इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने शनिवार को बताया है की इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर सुबह जेल रोड़ से एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली, तो उस में 21 पेटी बीयर और 3 पेटी व्हिस्की की मिली हैं। इसी के साथ दो व्यक्ति भी गाड़ी में मिले जिनसे नाम पता पूछने पर अशोक जायसवाल और प्रणय होना बताया वहीं पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत एक लाख रु से अधिक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.