Breaking News in Hindi

इंदौर में ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर , बच्चे हुए घायल..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड़ पर एक स्कूल बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसके कारण बस में बैठे बच्चे घायल हो गए, वहीं इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, यह पूरा मामला चंदननगर थाना क्षेत्र के धार रोड स्थित हाईवे का है, जहां पर श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आए ट्रक के द्वारा बस को टक्कर मार दी गई, वहीं इस टक्कर के कारण जहां एक तरफ बस क्षतिग्रस्त हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ बस में बैठे तीन बच्चे भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं इस मामले में शिकायत के आधार पर चंदन नगर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। बच्चों के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। अभी पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है। ट्रक की टक्कर से बस में बैठे बच्चे सीट से नीचे गिर गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...