Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कामिंडु मेंडिस ने 8वें मैच में ही तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 147 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ये कमाल

श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिंडु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी अर्धशतक लगा दिया. गॉल में उनकी इस पारी ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है जो सच में हैरान करने वाला है. 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है. दरअसल कामिंडु मेंडिस दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिसने लगातार 8 टेस्ट मैचों में पचास से ज्यादा रनों की पारी खेली है. कामिंडु मेंडिस ने पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्हों ने लगातार 7 टेस्ट में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी.

कामिंडु मेंडिस का वर्ल्ड रिकॉर्ड

कामिंडु मेंडिस ने 2022 में गॉल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने 61 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला लेकिन इसी साल वो सिलहट टेस्ट में खेले और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों पारियों में सैकड़ा लगा दिया. चटगांव टेस्ट में भी उन्होंने 92 रन बनाए. मैनचेस्ट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 113 रन बनाए. इसके बाद लॉर्ड्स में उन्होंने 74 रनों की पारी खेली. ओवल टेस्ट में वो 64 रन बनाने में कामयाब रहे. न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में उनके बल्ले से 114 रनों की पारी निकली और अब एक बार फिर उन्होंने नाबाद 51 रन बना लिए हैं.

कामिंडु मेंडिस बने नंबर 1

कामिंडु मेंडिस टेस्ट डेब्यू से लगातार 8 मैचों में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इससे पहले सऊद शकील ने 7 बार ये कारनामा किया था. बर्ट सचक्लिफ, सईद अहमद, बासिल बुचर और सुनील गावस्कर ने लगातार 6 टेस्ट में पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया था.

श्रीलंका का कमाल प्रदर्शन

गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका ने कीवियों पर नकेल कसी. श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 306 रन बना लिए थे. दिनेश चांडीमल ने 116 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. वहीं दिमुथ करुणारत्ने 46 रन पर रन आउट हुए. एंजेलो मैथ्यूज 78 और कामिंडु मेंडिस 51 रन पर नाबाद हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.