Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में तेज रफ्तार आयशर ने पति-पत्नी को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक तेज रफ्तार आयशर ने बाइक में टक्कर मार दी। आपको बता दें कि पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है पति की मौके पर ही मौत हो गई थी और पत्नी ने एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया पुलिस ने ड्राइवर पर लापरवाही का केस दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया है। शिप्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरु कृपा पंजाबी ढाबा के पास की है।

यहां पर देवी सिंह धाकड़ और उनकी पत्नी नेहा बाइक से जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे आयशर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद पत्नी एक तरफ गिर गई जबकि दिलीप बाइक सहित कई फीट दूर जाकर गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई थी और आयशर को रोका गया।

लेकिन ड्राइवर वहां से भाग गया दिलीप एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और मूलरूप से शिवपुरी का रहने वाला है। पति – पत्नी दोनों दुर्गा विसर्जन करने शिप्रा नदी की तरफ जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए दिलीप की शादी 2023 में ही हुई थी और शादी के बाद दिलीप पत्नी को लेकर इंदौर आ गया था और यहां पर दोनों पति-पत्नी रहते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.