Breaking News in Hindi

इंदौर में दिनदहाड़े वृद्धा की चेन लूट ले गए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना

इंदौर। इंदौर के खंडवा रोड़ पर रविवार दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने 65 वर्षीय मीना शुक्ला को लूट लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की तलाश चल रही है। घटना दोपहर 12:30 बजे की है। मीना नागेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने गई थी। लौटते वक्त काम से रुकी थी। इसी दौरान बदमाश आए और गले से सोने की चेन लूट ले गए।

बगैर कालेज आए डिग्री देने का बोलकर ठगा

इंदौर। विजय नगर थाना पुलिस ने निजी कालेज से जुड़े दिनेश पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने घर बैठे डिग्री दिलवाने का झांसा देकर छात्र से 10 हजार रुपये ले लिए। पुलिस के मुताबिक, आशीष पुत्र दिनेश श्रीवास्तव निवासी पूनम पैलेस कालोनी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी।

45 हजार में किया सौदा, 10 हजार रुपये ले लिए

आशीष की आरोपित दिनेश से केके महाविद्यालय (विजय नगर) में मुलाकात हुई थी। आशीष ग्रेजुएशन संबंधित खानापूर्ति के लिए गया था। आरोपित ने कहा कि कालेज में एडमिशन करवा देगा और तीन साल की डिग्री भी बगैर कालेज आए पूर्ण करवा देगा। आरोपित ने 45 हजार रुपये में सौदा किया और 10 हजार रुपये एडवांस ले लिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....