Breaking News in Hindi

इंदौर में नकाबपोश बदमाशों ने निजी कंपनी के कर्मचारियों से ढाई लाख रुपये लूटे

इंदौर। पुलिस गश्त और नाकाबंदी के बाद भी बदमाशों ने युवकों को लूट लिया। निजी कंपनी में काम करने वाले दो युवकों से बदमाश चाकू की नोंक पर ढाई लाख रुपये नगद छीनकर ले गए। बाणगंगा पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई है।

टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक घटना विशाल पुत्र दिलीपसिंह चंद्रावत निवासी स्कीम-74 विजयनगर के साथ हुई है। विशाल ने पुलिस को बताया वह पिरामिड फिन सर्व प्राइवेट लिमटेड कंपनी में सेल्स आफिसर के पद पर कार्य करता है। घटना 6 दिसंबर की रात की बताई गई है।

विशाल के मुताबिक वह साथी महिपाल सिंह देवड़ा के साथ बाइक (एमपी 13ईजेड 5964) से लौट रहा था। वह अन्नू निवासी पालिया के रात करीब 9 बजे कैश लेकर आ रहा था। उसका साथी महिपाल भी बाइक (एमपी 14एनई 3686) से आ रहा था। पालिया रोड़ पर अचानक दो बाइक पर चार बदमाश आए और इंदौर रोड़ के बारे में पूछने लगे। चारों ने नकाब बांध रखा था।

बाइक की चाबी भी ले गए

आरोपितों ने विशाल को रोक लिया और चाकू अड़ाकर काले रंग का बैग और फोन छीन लिया। बैग में 1 लाख 15 हजार रुपये कैश रखे थे। आरोपितों ने महिपाल को भी रोका जिसमें कंपनी के 1 लाख 17 हजार रुपये रखे थे। आरोपितों ने बाइक की चाबी छीन ली और फरार हो गए। दोनों बाइक में धक्का लगाते हुए आए और अलवासा स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को घटना बताई।

बाद में मैनेजर शुभम गौतम को बुला कर थाना में शिकायत की। पुलिस ने घटना की तस्दीक की लेकिन कुछ बातें विरोधाभासी नजर आई। मामले में साक्ष्य मिलने के बाद सोमवार रात अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। टीआइ के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....