Breaking News in Hindi

इंदौर में बाल आश्रम के बीमार बच्चों से मिलने पहुंचे मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट, जाना हाल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती युग पुरुष धाम आश्रम के बच्चों का हाल जानने मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे, जहां उन्होंने बीमार बच्चों के चल रहे उपचार के संबंध में डॉक्टर से जानकारी ली, तो वहीं अस्पताल प्रबंधन से भी इन बच्चों के समूचे इलाज में कोई भी कसर ना छोड़े जाने को लेकर निर्देशित किया। गौरतलब है की मल्हारगंज स्थित युगपुरुष धाम आश्रम के कई बच्चों के बीमार होने का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी संभावित वजह फूड पॉइजनिंग और इन्फेक्शन को माना जा रहा है, जिसमें अब तक आश्रम में 5 बच्चों की मौत हो चुकी है।

वहीं फिलहाल इस मामले में शासन प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बायोलॉजिकल टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद ही इन बच्चों की मौत की वजह पुख्ता रूप से सामने आ सकेगी। वही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया की अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। पानी का और फूड का सैंपल ले लिया गया है, अभी खाने-पीने की व्यवस्था बाहर से की जा रही है आने वाले समय में हम इस संस्थान के लिए एक मास्टर प्लान बनाएंगे क्योंकि ऐसे बच्चों को रखना यह एक चैलेंज होता है। यह मेरा एक प्रेक्टिकल अनुभव है।

जब मैं एमएसडब्ल्यू किया था तब मैंने 6 महीने इस पर काम किया है मेने इन पर थीसिस लिखी थी, मुझे पता है कि इनको संभालने वाले लोग नहीं मिलते हैं पर वहां पर इनको संभालने वाले बहुत लोग हैं जो भी कमी हुई है उसे हम दूर करेंगे मुख्यमंत्री ने हमें यहां भेजा है और हमने कहा है कलेक्टर और कमिश्नर से की इस संस्था का एक मास्टर प्लान बना दीजिए। इनके रहने की व्यवस्था थोड़ी अपग्रेड करेंगे वहां पर अच्छा डेवलपमेंट कर देंगे और फूड क्वालिटी भी इसकी अपग्रेड करेंगे जिससे यह वापस ना हो वहीं बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसको देखते हुए एक और वार्ड बच्चों के लिए तैयार कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....