Breaking News in Hindi

इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना इंदौर – अहमदाबाद फोरलेन की है। कार में सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार की देर रात को हुआ टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

मृतकों में एक महिला भी शामिल है, शवों को बेटमा के अस्पताल लाया गया। इस हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग अलीराजपुर से कार्यक्रम में शामिल होकर गुना जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...