Breaking News in Hindi

इंदौर में मतदान केंद्रों पर फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध

इंदौर। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इंदौर लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होना है। मतदान के दौरान मतदान केंद्र और इसकी 100 परिधि में फोटो एवं वीडियोग्राफी प्रतिबंधित रहेगी। वहीं मोबाइल, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट का उपयोग भी नहीं कर सकेंगे। मतदान केंद्र के 100 दायरे के बाहर ही प्रत्याशी अपनी टेबल लगा सकेंगे।

इंदौर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए तथा मतदान की गोपनीयता को बनाये रखने के लिए मतदान केन्द्रों तथा उसकी 100 मीटर की परिधि में मतदान वाले दिन 13 मई को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक फोटो एवं वीडियोग्राफी को प्रतिबंधित किया गया है।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार मतदान के दिन 13 मई 2024 को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक मतदान केंद्रों के भीतर तथा 4 जून को मतणगना स्थल पर किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की फोटो, वीडियोग्राफी को प्रतिबंधित किया गया है।

 

मतगणना वाले दिन भी रहेगा प्रतिबंध

इसी प्रकार मतदान के दिन 13 मई को मतदान एवं 4 जून को मतगणना के दौरान उपरोक्त स्थलों की 100 मीटर की परिधि के अंदर मोबाइल, सेल्युलर, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट के उपयोग को भी प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत तथा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। यह प्रतिबंध अन्य किसी नियम, आदेश के प्रतिबंधों के अतिरिक्त होंगे। आदेश के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाही की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...