Breaking News in Hindi

इंदौर में युवक के अपहरण-हत्या के तीनों आरोपित गिरफ्तार, भागने में हाथ-पैर टूटे

इंदौर। तेजपुर गड़बड़ी निवासी 18 वर्षीय पुष्कर उर्फ चीकू का अपहरण और हत्या करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपितों के हाथ-पैरों में चोट आई है। पुलिस का दावा है आरोपित बचकर भागने के दौरान जख्मी हो गए। तीनों का तेजपुर गड़बड़ी और आइडीए मल्टी में जुलूस भी निकाला गया। अफसरों का दावा है कि अपहरण के थोड़ी देर पहले आरोपितों से विवाद हुआ था। उन्होंने एफआइआर में हुई देरी से पल्ला झाड़ा है।

पुष्कर उर्फ चीकू का 16 नवंबर को आरोपित शंकर बलाई, तिलक कोरी और करण उर्फ छोटू बंजारा ने चोइथराम सब्जी मंडी के समीप से अपहरण कर लिया था। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और कुएं में धक्का देकर मार डाला। शनिवार रात पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों का निकाला जुलूस

घायल आरोपितों को पुलिस घटना स्थल पर ले गई और नाट्य रूपांतरण करवाया। इस दौरान पुलिस ने तीनों का जुलूस निकाला। लड़खड़ाते हुए चल रहे आरोपितों ने माफी मांगी। एडिशनल डीसीपी (जोन-1) आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि घटना से कुछ देर पूर्व आरोपितों से विवाद हुआ था। उस वक्त चीकू का दोस्त प्रेम निमानी भी था। प्रेम के जाने के बाद तीनों ने चीकू को अगवा कर लिया।

एक दिन बाद लिखी एफआइआर

प्रेम ने घटना के आधा घंटे बाद पुलिस को सूचना दी, लेकिन एफआइआर दूसरे दिन लिखी। चीकू और आरोपितों को तलाशने में भी सुस्ती दिखाई। चुनाव का बहाना बनाकर अफसर टालते रहे। शनिवार को एक आरोपित के कबूलनामा के बाद पुलिस के होश उड़े और एफएसएल अफसरों को लेकर शव बरामद करने पहुंचे।

कैफे पर बुलाकर अपहरण की कोशिश

पलासिया थाना क्षेत्र में भी तीन युवकों ने आपसी विवाद के बाद बाद दोस्त को अगवा करने का प्रयास किया। उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस ने ए टियारा रिजेंसी (बिचौली हप्सी) निवासी अनुज बिहारी बियानी की शिकायत पर आरोपित सार्थक राठी (अग्रवाल नगर), आर्यन जैन (जानकी नगर) और हर्ष टेकवानी निवासी पलसीकर कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप