Breaking News in Hindi

इंदौर में राजपूत समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, किया शस्त्र पूजन

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में राजपूत टाइगर मंच के बैनर तले शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हंसदास मठ में हुए इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक उषा ठाकुर बतौर अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने शस्त्र का पूजन करते शास्त्र का महत्व बताया। साथ ही महू विधायक उषा ठाकुर की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम में राजपूत समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं अपने – अपने शस्त्र लेकर पहुंचे थे, जिनकी यहां सामूहिक पूजा की गई।

इस मौके पर राजपूत समाज की बालिकाओं ने शस्त्र प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर दिया। विधायक उषा ठाकुर ने इस मौके पर राजपूत समाज से सात वैदिक संकल्पों से जुड़ने का आवाहन किया और कहा याद रखो राजपूत समाज को ठाकुर कहा जाता है और भगवान भी ठाकुरजी कहलाते हैं ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है किसी के साथ अन्याय न हो।

इसके साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर से मंच से कहा की कट्टरवाद से हिन्दू समाज को सबसे ज्यादा खतरा है। विजयादशमी के मौके पर राजपूत समाज के गुणीजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में राजपूत समाज के अनेक समाज सेवी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...