Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में राजवाड़ा पर मना विश्व पोहा दिवस, मंत्री और विधायक भी रहे मौजूद…

अपने बच्चों को पिज़्ज़ा, बर्गर और मोमोज खाने से  रोकें और उन्हें पोहा खाने के लिए प्रेरित करें, पोहे का कोई नुकसान शरीर को नहीं होता, पोहा हल्का-फुल्का होता है और जल्दी पच जाता है। विश्व पोहा दिवस के अवसर पर यह बात मध्य प्रदेश के नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पोहे खाते हुए कही है। विश्व पोहा दिवस मनाने के उद्देश्य से राजवाड़ा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों को निशुल्क पोहे खिलाए गए। कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला भी मंच पर पोहे खाते नजर आए।

मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बचपन के दिन याद करते हुए बताया कि वह जब स्कूल में थे तो कबड्डी खेलने के लिए महाराजा स्कूल आया करते थे। इस दौरान राजवाड़ा पर आकर प्रशांत के पोहे खाया करते थे। उस समय 15 पैसे प्रति प्लेट के हिसाब से पोहे मिला करते थे, अब यह 20 रुपए प्रति प्लेट हो गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्होंने विश्व के अलग-अलग देश में पोहे खाए हैं। उन्होंने अमेरिका, जापान और कनाडा में भी पोहे मिलने की बात कही। साथ ही कहा कि हर जगह पर पोहे की पहचान इंदौर के नाम से ही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज के कार्यक्रम का आयोजन पोहे की ब्रांडिंग करने के उद्देश्य से हुआ है। विजयवर्गीय ने लोगों से विशेष तौर पर बच्चों को पोहे खाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

भारत में 7 जून को मनाया जाता है विश्व पोहा दिवस…

भारत में 7 जून को विश्व पोहा दिवस हर साल मनाया जाता है। पोहा दिवस को विश्व पोहा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन भारत के लोगों के पसंदीदा नाश्ता पोहा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, आपको बता दें कि पोहा खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, पोहा आसानी से पच जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.